{"_id":"676fab5b845a25bef308b473","slug":"jammu-kashmir-bravery-of-chinar-warriors-137-tourists-trapped-in-gulmarg-snowfall-rescued-safely-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: चिनार वॉरियर्स की बहादुरी, गुलमर्ग बर्फबारी में फंसे 137 पर्यटकों को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: चिनार वॉरियर्स की बहादुरी, गुलमर्ग बर्फबारी में फंसे 137 पर्यटकों को निकाला सुरक्षित
Sat, 28 Dec 2024 01:10 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:10 PM IST
सार
चिनार वॉरियर्स ने गुलमर्ग में बर्फबारी के दौरान 137 फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर उन्हें गर्म भोजन, चिकित्सा और आश्रय प्रदान किया।
विज्ञापन
चिनार कोर
- फोटो : @ChinarcorpsIA
विस्तार
चिनार वॉरियर्स ने गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। भारी बर्फबारी और तानमर्ग की सड़क बंद हो जाने के कारण पर्यटक अपने होटलों में फंसे हुए थे और उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। ऐसे में चिनार कोर, भारतीय सेना ने अपनी राहत और बचाव कार्यो को तेजी से प्रारंभ किया।
विज्ञापन
सैन्य बलों ने 68 नागरिकों, जिनमें 30 महिलाएं, 30 पुरुष और 08 बच्चे शामिल थे, को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने में मदद की। इसके साथ ही, 137 पर्यटकों को राहत सामग्री प्रदान की गई, जिसमें गर्म भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता शामिल थी। भारतीय सेना के जवानों ने न केवल बर्फबारी में पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, बल्कि उन्हें हर संभव सहायता भी दी, ताकि उनकी कठिनाईयों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
चिनार कोर के कमांडर ने बताया कि यह राहत कार्य पूरी तरह से नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना के समन्वय से किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना हमेशा ऐसे कठिन समय में नागरिकों की सहायता करने के लिए तत्पर रहती है। यह राहत अभियान एक और उदाहरण था कि कैसे भारतीय सेना, विशेषकर चिनार कोर, हर स्थिति में लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए तयार रहते है।
विज्ञापन
Chinar Warriors responded to a distress call from civil administration to evacuate tourists stranded due to unprecedented heavy snowfall in tourist destination of Gulmarg and the subsequent closure of the road to Tanmarg. Providing assistance in evacuation of 68 civilians… pic.twitter.com/HiGrgLQBkS
— ANI (@ANI) December 28, 2024