फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir Apni party raised demand for restoration of statehood

Jammu Kashmir: अपनी पार्टी ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई, उपराज्यपाल से मिले

Mon, 05 Sep 2022 05:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 05:25 PM IST
सार

अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उप राज्यपाल से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और भर्ती परीक्षा रद्द होने जैसे मुद्दों को उठाया।

विज्ञापन
jammu kashmir Apni party raised demand for restoration of statehood
अल्ताफ बुखारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ  बुखारी ने दावा किया कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से वादा किया कि वह इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाएंगे। रविवार को अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उप राज्यपाल से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और भर्ती परीक्षा रद्द होने जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बुखारी ने कहा कि हमें खुशी है कि उप राज्यपाल ने वादा किया कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे को इसी सप्ताह प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष उठाएंगे। 
विज्ञापन


उप राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाली और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए तेजगति से भर्ती प्रक्रिया की मांग की गई है। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में घोषणा की है कि सही समय पर जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि तेज गति से भर्ती प्रक्रिया के मामले में अनियमितताएं पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियरों और वित्त लेखा सहायकों की भर्ती को रद्द कर सीबीआई जांच करवाई जा रही है। नए सिरे से अक्तूबर में भर्ती परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने कहा, विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए दो महीने में विज्ञाप्ति किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, दिलावर मीर, एजाज अहमद खान, जफर मन्हास, रफी अहमद मीर, हिलाल अहमद शाह, अब्दुल मजीद पाडर आदि शामिल रहे।


15-20 नए दल दिखेंगे
आजाद द्वारा एक राजनीतिक दल के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पिछले महीने कुपवाड़ा से अपनी सार्वजनिक पहुंच शुरू की थी। कई नई पार्टियां आएंगी। आप यहां 15-20 नए दल देखेंगे। वे आते रहेंगे।  यह आजाद की पार्टी है और उन्हें यह तय करना है कि वह इसके साथ क्या करते हैं। हमें अभी तक यह भी नहीं पता है कि कोई पार्टी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed