{"_id":"6a8763dbb6ce4cc07a054101","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1005-992062-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: प्रदेश में 27 नए वेटलैंड मिले, एनजीटी ने मांगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: प्रदेश में 27 नए वेटलैंड मिले, एनजीटी ने मांगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र वाले वेटलैंड का क्षेत्रफल और अतिक्रमण बताने के निर्देश
- पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी देनी होगी, छह नवंबर को होगी अगली सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में एक हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र वाले 27 नए वेटलैंड मिले हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति (जेकेपीसीसी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को दी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। एनजीटी ने अब इन वेटलैंड का क्षेत्रफल, वहां अतिक्रमण की स्थिति और पानी की जांच की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर के वेटलैंड के घटते क्षेत्र और इनके सामने खड़े खतरे से जुड़ी खबरों के आधार पर एनजीटी इस मामले की सुनवाई कर रहा है। इसी साल कैग की रिपोर्ट में भी जम्मू-कश्मीर की झीलों की स्थिति पर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 687 झीलों में से 518 गायब हो चुकी हैं। 18 अगस्त के आदेश में एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने जेकेपीसीसी की रिपोर्ट पर गौर किया। पीठ ने कहा कि रिपोर्ट में जीआईएस से जुड़े क्षेत्रफल वाले कॉलम को काले रंग में दिखाया गया है, इसलिए उसमें दी गई जानकारी पढ़ना मुश्किल है।
एनजीटी ने जेकेपीसीसी को 27 नए वेटलैंड में से प्रत्येक का क्षेत्रफल और वहां हुए अतिक्रमण की जानकारी देने को कहा है। इन वेटलैंड से लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी देनी होगी। पानी को खराब करने वाले प्रदूषण के स्रोत की जानकारी भी देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।