{"_id":"6a87659ec958060b7c0bc281","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-991470-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मौसम की मार के बीच बारामुला का सेब दिला रहा बेहतर दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मौसम की मार के बीच बारामुला का सेब दिला रहा बेहतर दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेब के सीजन में उत्तरी कश्मीर के सेब की ग्रेडिंग बेहतर होने से मिला फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। दक्षिण कश्मीर में बारिश से सेब के बागवानों को नुकसान की खबरों के बीच उत्तरी कश्मीर से राहत भरी खबर है। इस साल सेब के सीजन में बाजार के अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं। ग्रेडिंग बेहतर होने से मिल रहे बेहतर दामों से किसानों और फलों के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिली है।
कश्मीर फ्रूट ग्रोअर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फयाज अहमद मलिक ने बताया कि अब तक का सीजन उत्साहजनक रहा है। बाजार में जबरदस्त मांग के कारण किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। ओलावृष्टि से कई इलाके प्रभावित हुए हैं, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है। बागवानों को मौसम से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एक उचित फसल बीमा योजना की जरूरत है। उन्होंने सेब उत्पादकों से अपनी उपज की सही ग्रेडिंग, छंटाई और पैकेजिंग पर ध्यान देने का आग्रह किया। राजस्थान के फल-ट्रक ड्राइवर राजीव कुमार ने बताया कि सेब के कारोबार से जुड़े लोग बाजार की मौजूदा स्थितियों से संतुष्ट हैं। सड़कों की बेहतर स्थिति से सेब की खेप के सुचारू परिवहन में मदद मिली है, जिससे किसानों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को और राहत मिली है।