{"_id":"6a8764e55d434eaf8d0b63cd","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-991680-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रिमझिम से दिन का गिरा पारा, रात में तापमान के तेवर तीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रिमझिम से दिन का गिरा पारा, रात में तापमान के तेवर तीखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह श्रीनगर सहित कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में तो कमी आई लेकिन रात में गर्मी और उमर से अभी भी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 अगस्त को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन या मिट्टी धंसने की घटनाएं हो सकती हैं।
श्रीनगर में वीरवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।