{"_id":"6acbfb10d25cf4ca950b2a80","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1036137-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलिस ने 24 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, 10 प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलिस ने 24 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, 10 प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- जिले के विभिन्न इलाकों से गांजा, चरस, चरस पाउडर और हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिलेभर में नाकों पर वाहनों की सघन तलाशी, औचक गश्त और गुप्त निगरानी बढ़ाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी व राज्यव्यापी नशा-विरोधी मुहिम के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनमें गांजा, चरस, चरस पाउडर और हेरोइन जैसा पदार्थ शामिल है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मामलों की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध सप्लाई चेन के मुख्य सप्लायरों, खरीदारों और स्थानीय नेटवर्क से जुड़े अन्य कड़ियों का पर्दाफाश किया जा सके। अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और समाज को नशामुक्त करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार और सख्ती से जारी रहेंगे।