{"_id":"6ab98521003f9ccf21060b90","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1024509-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बादल छाने से गिरा तापमान, आज चल सकती है तूफानी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बादल छाने से गिरा तापमान, आज चल सकती है तूफानी हवा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में रविवार सुबह से तेज धूप खिली, वहीं शाम को बादल छाए। इससे दिन और रात के तापमान में कमी भी आई है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 28 सितंबर को गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। 29 और 30 सितंबर मौसम सामान्य रहेगा।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
अल नीनो के प्रभाव से इस बार सर्दियां रह सकती हैं हल्की और शुष्क
जम्मू-कश्मीर में मौजूदा मानसूनी मौसम के दौरान बारिश का कुल स्तर लगभग सामान्य दर्ज किया गया है, हालांकि दोनों महीनों में बारिश के मिजाज में बड़ा अंतर देखने को मिला। जुलाई के महीने में जहां सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, वहीं अगस्त में लगभग 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि महीने-दर-महीने बारिश के आंकड़ों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद केंद्र शासित प्रदेश में समग्र वर्षा की स्थिति सामान्य के आसपास ही बनी रही। बारिश का यह उतार-चढ़ाव आने वाले समय में भी जारी रह सकता है, क्योंकि मौसमी गतिविधियां पूरी तरह से वायुमंडलीय परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। अल नीनो के प्रभाव से इस बार सर्दियां हल्की और शुष्क रह सकती हैं।