{"_id":"63a56b464f9d8b42e903da78","slug":"j-k-narcotics-module-busted-two-kg-heroin-seized-in-kupwara-17-arrested-including-five-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नशा तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, कुपवाड़ा में दो किलो हेरोइन जब्त, पांच पुलिसकर्मी समेत 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नशा तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, कुपवाड़ा में दो किलो हेरोइन जब्त, पांच पुलिसकर्मी समेत 17 गिरफ्तार
Fri, 23 Dec 2022 02:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 23 Dec 2022 02:18 PM IST
सार
पुलिस ने पाकिस्तान से नियंत्रित होने वाले नशा तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या से वैसे ही निपटेंगे जैसे उग्रवाद से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन
Kupwara
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा और बारामुला जिले में पुलिस ने पाकिस्तान से नियंत्रित होने वाले नशा तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच पुलिसकर्मी समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ठेकेदार और एक दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो किलो हेरोइन भी जब्त की है।
वहीं, जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या से वैसे ही निपटेंगे जैसे उग्रवाद से निपटा जा रहा है। कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल से खुश नहीं हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की पुलिस उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रग्स की समस्या से वैसे ही निपटेंगे जैसे उग्रवाद से निपटा जा रहा है। कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल से खुश नहीं हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की पुलिस उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन