{"_id":"6925949213ac4ed74309684b","slug":"j-k-govt-announces-winter-vacation-schedule-for-schools-in-kashmir-jammu-s-winter-zone-srinagar-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा, 26 नवंबर से शुरू होंगी विंटर वेकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा, 26 नवंबर से शुरू होंगी विंटर वेकेशन
Tue, 25 Nov 2025 05:06 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 25 Nov 2025 05:06 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी और जम्मू के विंटर जोन स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है, जिसके तहत प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक बंद होंगी। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल एक मार्च को और नौ से 12वीं तक की कक्षाएं 22 फरवरी से दोबारा खुलेंगी, यह फैसला कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
Jammu Winter Vacation
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश कर दिया है।
विज्ञापन
सरकारी आदेश के अनुसार:
प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 26 नवंबर (बुधवार) से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की क्लास 1 दिसंबर से बंद होंगी।
कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई 11 दिसंबर से बंद की जाएगी।
वहीं पुनः खुलने की तिथिया:
कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अगले वर्ष 1 मार्च को फिर से खुलेंगे।
कक्षा 9 से 12 की पढ़ाई 22 फरवरी से दोबारा शुरू होगी।
सरकार ने बताया कि बीते सप्ताह कश्मीर में तापमान कई डिग्री गिरकर शून्य से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।