फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: 'Are we being punished for raising our voice, even being stopped from offering Friday prayers', said Mirw

J&K: 'क्या हमें अपनी आवाज उठाने की सजा मिल रही है, जुमे की नमाज अदा करने से भी रोका गया', बोले मीरवाइज उमर

Fri, 06 Dec 2024 03:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने आरोप लगाया कि उन्हें जामा मस्जिद जाने से रोककर घर में नजरबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
J&K: 'Are we being punished for raising our voice, even being stopped from offering Friday prayers', said Mirw
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : @MirwaizKashmir

विस्तार

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है और जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने से रोका गया है। मीरवाइज, जो कश्मीर के प्रमुख धार्मिक नेता भी हैं, उन्होंने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट में कहा जब मैं जामा मस्जिद जुमे की तकरीर और नमाज के लिए जाने वाला था, तब मुझे मौखिक रूप से सूचित किया गया कि आज मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है और मुझे जामा मस्जिद नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह किसी के अनुमान पर निर्भर है, कि उन्हें जामा मस्जिद जाने से क्यों रोका गया। क्या यह बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ से जुड़ा हुआ है, या फिर मस्जिद और दरगाह सर्वेक्षण के खिलाफ हमने जो आवाज उठाई थी, उससे संबंधित है? यह किसी के अनुमान पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed