फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Instructions for Regulating Academic Session to College and Institutes.

कॉलेज और संस्थानों को शैक्षणिक सत्र नियमित करने के निर्देश

Sat, 27 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि समय से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच व परीक्षा परिणाम घोषित करना प्राथमिकता है। विवि प्रशासन जून माह के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में केंद्रीय मूल्यांकन कराने जा रहा है। 

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने पत्र के माध्यम से निर्देश जारी कर कहा कि सभी संस्थान ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व हर हाल में प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा संपन्न कर अंकों की सूची विवि को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा के कतिपय कालेज मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त करने से पूर्व विवि को सूचित नहीं करते हैं। बिना विवि प्रशासन की अनुमति के नियुक्त परीक्षक के देय अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


कहा कि विवि जून माह के द्वितीय सप्ताह में केंद्रीय मूल्यांकन देहरादून में आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए विवि को उत्तर पुस्तिका निरीक्षकों की आवश्यकता है। अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, रसायन शास्त्र, गणित आदि विषयों में प्रति विषय 50 से अधिक निरीक्षकों की आवश्यकता है। प्रत्येक संस्थान अपने यहां से ऐसे शिक्षकों की सूची विवि को भेजे। जो 10 जून से 25 जून तक देहरादून में उपलब्ध हों। उत्तर पुस्तिका निरीक्षक अधिकतम पांच दिन केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed