{"_id":"6527c7e15f737fb3eb0402c3","slug":"income-tax-raid-on-more-than-40-locations-of-business-group-of-kashmir-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कश्मीर के कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर आयकर का छापा, इन शहरों में खंगाले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कश्मीर के कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर आयकर का छापा, इन शहरों में खंगाले रिकॉर्ड
Thu, 12 Oct 2023 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 03:48 PM IST
सार
सीबीडीटी ने बयान में कहा कि सोमवार को छापे की कार्रवाई शुरू होने के बाद उसने दिल्ली के अलावा कश्मीर घाटी के श्रीनगर, सोपोर, बडगाम, सोनमर्ग और पुलवामा इलाकों में 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर विभाग ने कश्मीर घाटी में सीमेंट, स्टील, ग्लास, प्लाईवुड, रियल एस्टेट, पर्यटन, कपड़ा और स्वास्थ्य सेवा विभिन्न क्षेत्रों में लगे एक प्रमुख कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 50 करोड़ रुपये नकद, दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा कि सोमवार को छापे की कार्रवाई शुरू होने के बाद उसने दिल्ली के अलावा कश्मीर घाटी के श्रीनगर, सोपोर, बडगाम, सोनमर्ग और पुलवामा इलाकों में 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, हाथ से लिखी डायरियां और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। कई फैक्टरियों और रिटेल दुकानों में स्टॉक में भिन्नता भी पाई गई। कश्मीर घाटी में स्थित अचल संपत्तियों में रुपये से अधिक के अघोषित निवेश के सबूत भी मिले हैं। टीम ने विभिन्न परिसरों से 50 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। हालांकि सीबीडीटी ने कारोबारी समूह का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
अब तक की जांच में पता चला है कि कारोबारी समूह ने सीमेंट क्षेत्र में अपनी बिक्री को कम दिखाकर अपनी कर योग्य आय को छिपाने की कोशिश की। पिछले वर्षों में 60 करोड़ रुपये के संबंध में कैश वाउचर और बिक्री चालान के रूप में सबूत जब्त किए हैं, जो अकाउंटबुक में दर्ज नहीं किए गए हैं।
कारोबारी समूह के कश्मीर और दिल्ली में चल रहे रियल एस्टेट कारोबार में ऑन-मनी के सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अकाउंटबुक की एंट्री को छुपाने का अनुमान लगभग 10 करोड़ रुपये है। कारोबारी समूह के अहम व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि अघोषित आय के लिए इस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा 16 लाख कीमत का सोना भी बरामद किया गया।