फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The impression left by the honor of Durpda

दुर्पदा की लाज ने छोड़ी छाप

Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The impression left by the honor of Durpda
दुर्पदा की लाज नाटक का मंचन किया - फोटो : amar ujala.
अभिव्यक्ति कार्यशाला दिल्ली और उत्सव ग्रुप के सौजन्य से चौरास प्रेक्षागृह में गढ़वाली भाषा में रचित दुर्पदा की लाज नाटक का मंचन किया गया। महाभारत की कहानी पर आधारित नाटक में द्रोपदी का चीरहरण और पांडवों समेत भीष्म, विदुर व गुरु द्रोण के चुप रहने की घटना को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड रंगमंच शताब्दी नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन उत्सव ग्रुप की प्रस्तुति दुर्पदा की लाज नाटक मुख्य आकर्षण रही। कांता घिल्डियाल की ओर से लिखित और डा. राकेश भट्ट निर्देशित इस नाटक में लोक वाद्ययंत्रों का बखूबी इस्तेमाल किया गया। कथानक के अनुसार इंद्रप्रस्थ में पांडवों के वैभव को देखकर दुर्योधन ईर्ष्या से भर जाता है।
विज्ञापन


वह मामा शकुनि से पांडवों को नीचा दिखाने की बात करता है। शकुनि सलाह देता है कि वह किसी तरह से महाराज धृतराष्ट्र को राजी कर ले कि द्यूत क्रीड़ा के लिए पांडु पुत्र युधिष्ठर को आमंत्रण दिया जाए। दुर्योधन की हठ के आगे झुकते हुए धृतराष्ट्र किसी बहाने पर पांडवों को बुला लेते हैं। दुर्योधन युधिष्ठर को द्यूत क्रीड़ा की चुनौती देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि पासे फेंकता है। अधर्म की लड़ाई में धर्मराज युधिष्ठर अपना राजपाट, भाई और पत्नी द्रोपदी को हार जाते हैं। दुर्योधन अपने अपमान का बदला लेने के लिए छोटे भाई दुशासन को द्रोपदी की भरी सभा में वस्त्र खींचने का आदेश देता है। द्रोपदी की पुकार पर भगवान श्रीकृष्ण उसकी लाज बचाते हैं।


द्रोपदी की स्थिति देखकर महाराज धृतराष्ट्र उसे क्षमा मांगते हैं। अंत में महाबली भीम दुर्योधन और दुशासन को मारने का प्रण लेता है। इस अवसर पर संयोजक प्रो. एसएस रावत, प्रो. डीआर पुरोहित, मनोज चंदोला, चारु तिवाड़ी, डा. अजीत पंवार और ओम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed