{"_id":"625ffbb6c967906ad549966f","slug":"hyderabad-tourist-dies-of-suspected-heart-attack-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: हैदराबाद के पर्यटक की श्रीनगर में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: हैदराबाद के पर्यटक की श्रीनगर में हार्ट अटैक से मौत
Wed, 20 Apr 2022 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:55 PM IST
सार
श्रीनगर में हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में हैदराबाद के एक पर्यटक की बुधवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पर्यटक महिला अपने पति के साथ बलवार्ड रोड के एक लग्जरी होटल में रुकी हुई थी। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के रहने वाले माकीश पारक अपनी पत्नी बवाना पारक (68) के साथ कश्मीर आए हुए थे। वह बलवार्ड रोड के एक लग्जरी होटल में रुके हुए थे। बुधवार को बवाना पारक ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। उसे इलाज के लिए खैबर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बवाना को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतका के शव को आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) श्रीनगर भेज दिया गया है।
विज्ञापन