{"_id":"602edd7f8ebc3ee9237512fa","slug":"hizbul-terrorist-arrested-again-for-snatching-weapons-from-kishtwar-dc-shrinagar-news-jmu2294964181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल आतंकी तारिक हुसैन गिरी गिरफ्तार, किश्तवाड़ उपायुक्त के अंगरक्षक की राइफल छीनने का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल आतंकी तारिक हुसैन गिरी गिरफ्तार, किश्तवाड़ उपायुक्त के अंगरक्षक की राइफल छीनने का है मामला
Fri, 19 Feb 2021 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल आतंकी तारिक हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किश्तवाड़ के उपायुक्त के अंगरक्षक की राइफल छीनने के मामले में हिजबुल आतंकी तारिक हुसैन गिरी को गिरफ्तार किया है। उसे जम्मू मे एनआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2019 में उपायुक्त के अंगरक्षक की रायफल छीनने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। तारिक हुसैन गिरी किश्तवाड़ के पूछाल का रहने वाला है। एनआईए हथियार छीनने की इस घटना की जांच कर रही है। एनआईए ने 2 नवंबर 2019 को जांच को संभाला था। इसके बाद आरोपी तारक हुसैन गिरि को मार्च 2019 के दूसरे सप्ताह में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ओसामा बिन जावेद और हारून अब्बास वानी को शरण देने और हथियार छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर था।
विज्ञापन
पुलवामा से तीन दिन पहले भर्ती आतंकी गिरफ्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में वीरवार को सुरक्षा बलों ने तीन दिन पहले भर्ती एक आतंकी को गिरफ्तार किया। वानपोरा के हनीपोरा गांव का विलायत अजीज उर्फ रसिक गत 15 फरवरी को लापता हो गया था। पुलवामा जिला अस्पताल के पास आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर न्यू कॉलोनी व आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके पास से एक पिस्टल व एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आतंकियों ने पेट्रोल पंप से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे
बडगाम जिले के नदिगाम इलाके में आतंकियों ने वीरवार की देर शाम एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। इस दौरान आतंकी पंप के कैश बॉक्स से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का सुराग हाथ नहीं लगा। ज्ञात हो कि इन दिनों आतंकी संगठन असलहे तथा पैसे की कमी से जूझ रहे हैं।