{"_id":"6ae4fa7873b2f363fb0b20e8","slug":"haj-committee-reformed-srinagar-news-c-264-1-sr11002-117828-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जम्मू-कश्मीर हज कमेटी का पुनर्गठन, सांसद मियां अल्ताफ और दो विधायकों सहित पांच सदस्य नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर हज कमेटी का पुनर्गठन, सांसद मियां अल्ताफ और दो विधायकों सहित पांच सदस्य नियुक्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश की हज कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नए सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सांसद मियां अल्ताफ और दो विधायकों सहित पांच सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा की ओर से उपराज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना के अनुसार, पुनर्गठित कमेटी में सांसद मियां अल्ताफ अहमद, विधायक जावेद इकबाल, विधायक मीर मोहम्मद फैयाज, जफर इकबाल मन्हास और अहसान उल हक मिर्जा को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी इस कमेटी के पदेन सदस्य रहेंगे। नए आदेश के जारी होने के साथ ही इस संबंध में पूर्व में जारी की गई सभी अधिसूचनाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त हो गई हैं।