फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Grenade Attack: The woman injured in the attack died, police arrested three terrorist helpers of Lashkar-e-Tai

Grenade Attack: हमले में घायल महिला ने तोड़ा दम, लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकी मददगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 01:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 13 Nov 2024 01:47 PM IST
सार

श्रीनगर की संडे मार्केट में तीन नवंबर को हुए ग्रेनेड हमले में घायल महिला आबिदा (45) की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई, जबकि हमले में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार।

विज्ञापन
Grenade Attack: The woman injured in the attack died, police arrested three terrorist helpers of Lashkar-e-Tai
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी में तीन नवंबर को संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले में घायल महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। महिला का श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी पहचान आबिदा (45) निवासी नाइदखाई जिला बांदीपोरा के रूप में हुई है। हमले में 12 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन


हमले में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर वीके विर्दी ने बताया कि तीनों मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनकी पहचान उसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है। तीनों इखराजपोरा इलाके के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।--
विज्ञापन


तीन नवंबर को संडे मार्केट में हुआ था हमलामालूम हो कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले तीन नवंबर को आतंकियों ने संडे मार्केट में ग्रेनेड से हमला किया था। हमले में एक दर्जन नागरिक घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed