फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Gave Answer in Assembly Budget Session

Srinagar News: किशनगंगा नदी के किनारों की सुरक्षा के लिए 9.48 करोड़ की परियोजना तैयार

विज्ञापन
Gave Answer in Assembly Budget Session
-विधायक नजीर अहमद खान के सवाल के जवाब में दी गई जानकारी
विज्ञापन

विधानसभा का बजट सत्र का लोगो लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जलशक्ति विभाग की ओर से शनिवार को विधानसभा में बताया गया कि बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा से सटी गुरेज घाटी में किशनगंगा नदी के किनारों की सुरक्षा के लिए 9.48 करोड़ की परियोजना तैयार की गई। नदी के कई हिस्सों में प्राकृतिक कारणों खड़ी ढलानें, बारिश व बर्फ पिघलने के दौरान पानी के बढ़े हुए बहाव से मिट्टी का कटाव हुआ है
विधानसभा में विधायक नजीर अहमद खान की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विभाग ने कहा कि किशनगंगा और उसकी सहायक नदियों के दोनों किनारों पर सुरक्षा कार्य करने के लिए 9.48 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। प्रस्तावित कार्यों में संवेदनशील जगहों पर क्रेट, स्पर्स, चेक डैम और अन्य संबंधित उपाय शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग ने आगे कहा कि वन विभाग के मृदा और जल संरक्षण विंग ने पिछले चार वर्षों में नदी के किनारे कई सुरक्षा उपाय पहले ही पूरे कर लिए हैं जिनमें लगभग 497 क्यूबिक मीटर डीआरएसएम (सूखी अनियमित पत्थर चिनाई) कार्य और लगभग 154 क्रेट लगाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत किशनगंगा नदी की सहायक नदी नेरू के सुधार का काम हाथ में लिया गया है जिसमें प्रस्तावित कार्यों में 350 क्यूबिक मीटर डीआरएसएम कार्य और 84 क्रेट शामिल हैं। हालांकि नदी के किनारों पर अतिरिक्त सुरक्षा कार्य करने की समय-सीमा के बारे में विभाग ने कहा कि आगे की कार्रवाई तभी की जाएगी जब इसके लिए धन का स्रोत तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed