{"_id":"5908bb3b4f1c1bbf6f44139d","slug":"ganga-poojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ मंदिर के रावल ने किया गंगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ मंदिर के रावल ने किया गंगा पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 02 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर के रावल देवप्रयाग संगम पर गंगा की आरती करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ मंदिर के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने देवप्रयाग संगम स्थल पर गंगा पूजन किया। गंगा आरती के बाद वह जोशीमठ की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों और देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों ने भी पूजा अर्चना के बाद श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए।
मंगलवार को बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने देवप्रयाग में गंगा पूजन करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने मां गंगा से सभी तीर्थयात्रियों की सकुशल यात्रा की कामना करते हुए रघुनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। डा. शैलेंद्र शास्त्री ने गंगा पूजन कराया। रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सोमनाथ भट्ट ने भगवान रघुनाथ की पुष्प माला से रावल का स्वागत किया। इस मौके पर रावल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को वह जोशीमठ में प्रवास करेंगे।
इसके बाद 5 मई को बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। 6 मई को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस अवसर पर बद्रीनाथ के सहायक पुजारी नारायण नंबूदरी, मुकेश प्रयागवाल, ईशा सवासेर, विवेक सयाना, मुकेश भट्ट व शशि ध्यानी आदि मौजूद थे।