फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fruad Marriage Racket case in jammu kashmir: baramulla police arrest four in this

Fake Marriage Racket: विवाह की तैयारी में है तो रहें सजग, फर्जी शादी के गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे करते थे ठगी

Fri, 01 Sep 2023 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

बारामुला पुलिस ने बताया कि जिले कुन्जर इलाके में अंतर जिला फर्जी विवाह रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। आरोपी बिचौलिए के तौर पर व्यक्तियों को अपने जाल फंसा रहे थे।

विज्ञापन
Fruad Marriage Racket case in jammu kashmir: baramulla police arrest four in this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

तेजी से बदल रही दुनिया में ठग भी अलग-अलग पैंतरों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में शादी कराने वाले फर्जी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। ये ठग अलग-अलग जिलों में शादी करने वाले युवकों के परिवार को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी राजोरी के रहने वाले हैं तो बडगाम के। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बारामुला का कुन्जर इलाके में अंतर जिला फर्जी विवाह रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। आरोपी बिचौलिए के तौर पर व्यक्तियों को अपने जाल फंसा रहे थे। वह शादी करने वाले युवकों व उनके परिजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न युवतियों की तस्वीरें भेजते थे। वे बताते थे कि युवतियां शादी के लिए इच्छुक हैं।
विज्ञापन


लड़के वालों की तरफ से शादी के प्रस्ताव पर सहमत होने पर आरोपी मेहर के पैसे तय करने और भुगतान करने के लिए उन्हें राजी कर लेते थे। आरोपी एकबार वित्तीय लेनदेन पूरा होने जाने पर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Fruad Marriage Racket case in jammu kashmir: baramulla police arrest four in this
बारामुला: गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : पुलिस

पुलिस ने बताया कि धोखेबाजों के इस समूह ने जवान लड़कियों की सावधानीपूर्वक चुनी गई तस्वीरों के माध्यम से लक्षित पीड़ितों परिवारों को अपना निशाना बनाया। वह मेहर के तौर पर करीब 7,38,000 रुपये की रकम ऐंठने में कामयाब रहे।

आरोपियों की पहचान लाल हुसैन, पुत्र मीर मोहम्मद, इरशादा बेगम, बेटी गुलजार अहमद गोगर के तौर पर हुई है। ये दोनों आरोपी जम्मू संभाग के जिला राजोरी के रहने वाले हैं। वहीं, आरोपी रहमान राथर, पुत्र जीएच कादिर और खालिक डार, पुत्र अब रहीम डार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed