फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   freestyle footballer Patrick Bauer and Aguska showcased football juggling skills in srinagar kashmir

Freestyle Football Srinagar: फ्रीस्टाइल फुटबॉलर अगुस्का और पैट्रिक बाउर ने लाल चौक पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

Tue, 19 Dec 2023 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 01:32 PM IST
सार

अगुस्का और पैट्रिक बाउर को निशांत बाग, डल झील में शिकारे पर के साथ ही श्रीनगर के अन्य मशहूर जगहों पर फुटबॉल के साथ करतब करते हुए देखा गया।

विज्ञापन
freestyle footballer Patrick Bauer and Aguska showcased football juggling skills in srinagar kashmir
फुटबॉल से करतब दिखाते हुए - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल फुटबॉलर अगुस्का और पैट्रिक बाउर इन दिनों कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के लाल चौक पर सोमवार को दोनों ने फुटबॉल के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। दोनों ने शरीर और फुटबॉल के बीच गजब का संतुलन बनाते हुए अलग-अलग मुद्राओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

freestyle footballer Patrick Bauer and Aguska showcased football juggling skills in srinagar kashmir
श्रीनगर - फोटो : वीडियो ग्रैब

उनकी प्रतिभा को देख कर स्थानीय और पर्यटकों ने खूब तालियां बजाई। अगुस्का पोलेंड की रहने वाली हैं और फ्रीस्टाइल फुटबॉल के लिए जानी जाती हैं। पैट्रिक बाउर जर्मन के पेशेवर फुटबॉलर हैं। दोनों को निशांत बाग, डल झील में शिकारे पर के साथ ही श्रीनगर के अन्य मशहूर जगहों पर फुटबॉल के साथ करतब करते हुए देखा गया। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं।  

अगुस्का ने कहा, यहां का अनुभव अच्छा है। लोग अच्छे हैं। हम शहर से प्यार करते हैं। फ्रीस्टाइल फुटबॉल एक कला है। लाल चौक पर प्रदर्शन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। अधिक से अधिक लोग मिलना चाहते हैं। वहीं बाउरर ने कहा, आप सबके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed