{"_id":"697850f85197398e7e0c3be0","slug":"flights-to-and-from-srinagar-airport-cancelled-due-to-snowfall-srinagar-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 Flights Cancelled at Srinagar Airport: श्रीनगर में बर्फबारी से हवाई सेवाएं प्रभावित, 50 उड़ानें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 Flights Cancelled at Srinagar Airport: श्रीनगर में बर्फबारी से हवाई सेवाएं प्रभावित, 50 उड़ानें रद्द
Tue, 27 Jan 2026 11:15 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:15 AM IST
सार
श्रीनगर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली करीब 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली करीब 50 उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
एएआई के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम और लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए एयरलाइंस ने आज के लिए अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी हैं।
अधिकारी के अनुसार, अब तक 25 आगमन और 25 प्रस्थान समेत कुल 50 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। बर्फबारी जारी रहने के कारण चार और उड़ानों के भी परिचालन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपनी-अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहने और ताजा जानकारी व वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने की अपील की है। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक श्रीनगर में फंस गए हैं।
विज्ञापन
Srinagar Airport (@SrinagarAirport) posts, "Due to continuous light snowfall since early hours, snow accumulation has been observed on airside pavements. BRO teams are actively engaged in snow clearance to make the operational areas fit for flight operations. Owing to adverse… pic.twitter.com/CT5MENZ6Ci
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2026