फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fire Breaks Out in Siachen glacier one Officer lost his life three soldiers injured

Fire Incident Siachen:सियाचिन में साथियों को बचाने में कैप्टन शहीद, पिता बोले- गर्व है कि उनका बेटा बहादुर था

Wed, 19 Jul 2023 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

सियाचिन में बुधवार को आग से सेना के कैप्टन शहीद हो गए जबकि तीन जवान झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। उत्तरी कमान प्रमुख ने कैप्टन की वीरता को सलाम किया है। 

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Siachen glacier one Officer lost his life three soldiers injured
सियाचिन में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह - फोटो : पीआरओ

विस्तार

लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के आग की घटना में सेना के एक कैप्टन बलिदान हो गए, जबकि तीन जवान झुलस गए। कैप्टन की पहचान रेजिमेंटल मेडिकल आफिसर अंशुमान सिंह के रूप में हुई है। बताते हैं कि आग लगने पर वे अपने साथियों को बचाने में जुट गए। इस दौरान गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


झुलसे तीनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार आग की घटना तड़के तीन बजे हुई। इसमें मेडिकल आफिसर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तीन अन्य कर्मियों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई और वे दूसरी डिग्री तक झुलस गए।
विज्ञापन


उन्हें तत्काल इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच घाटी में सेना की कमान संभालने वाली सेना की चिनार कोर के पूर्व जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने शहीद की शहादत को सलाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया कि सियाचिन ग्लेशियर में एक अग्नि दुर्घटना में चिकित्सा अधिकारी कैप्टन अंशुमान ने अपने सैनिकों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। ऐसी है युवा नेता की बहादुरी। शहीद के पिता सूबेदार आरपी सिंह ने उनसे कहा कि नुकसान के बावजूद उन्हें गर्व है कि उनका बेटा बहादुर था। 

ले. जनरल द्विवेदी ने शहीद को किया सलाम 

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह कैप्टन अंशुमान सिंह को सलाम करते हैं, जिन्होंने सियाचिन सेक्टर में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed