{"_id":"681b0acb68d95807c304115c","slug":"fearless-tourists-in-pahalgam-said-if-there-is-army-then-why-fear-operation-sindoor-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सेना है तो डर कैसा': पहलगाम में बेखौफ पर्यटक बोले- आतंक पर वार रुके नहीं, जब तक मिट न जाए नाम-ओ-निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सेना है तो डर कैसा': पहलगाम में बेखौफ पर्यटक बोले- आतंक पर वार रुके नहीं, जब तक मिट न जाए नाम-ओ-निशान
Wed, 07 May 2025 12:55 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 07 May 2025 12:55 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर की गई कार्रवाई से पर्यटकों में भरोसा लौटा है। पर्यटकों ने सेना की सराहना करते हुए कहा कि वे अब पहलगाम में निडर होकर घूम रहे हैं ।
विज्ञापन
पहलगाम टुरिस्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिन्दूर से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
पर्यटकों ने पहाड़ों की वादियों में घूमते हुए भारतीय सेना को सुरक्षा का प्रतीक बताया और आतंकवाद के खिलाफ उनकी कार्रवाई की सराहना की। एक पर्यटक ने कहा हम पहलगाम बेखौफ होकर घूम रहे हैं क्योंकि हमारे साथ भारतीय सेना है। ताकि इन आतंकियों को पूरी तरह मारा जा सके, एक अतिरिक्त अभियान होना चाहिए।
विज्ञापन
मुंबई से आए एक पर्यटक का मन भावुक हो गया। जो लोग पहलगाम हमले में मारे गए, मैं उन्हें सलाम करता हूं। लेकिन हमारी सेना पर मेरा पूरा भरोसा है। हमारी सरकार और सेना हर संभव उपाय करेगी। देश चलाने वालों पर मैं पूरा भरोसा करता हूं। 22 अप्रैल के बर्बर आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षित महसूस हुआ।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: पुलवामा में मिला अज्ञात जेट का मलबा, देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी