{"_id":"62ceba7e9b359d3d8f51e041","slug":"farooq-abdullah-condemns-killing-of-police-sub-inspector-demands-suitable-compensation-for-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: फारूक अब्दुल्ला ने SI हत्या की निंदा की, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए कश्मीर के लोगों के दिल जीतना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: फारूक अब्दुल्ला ने SI हत्या की निंदा की, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए कश्मीर के लोगों के दिल जीतना जरूरी
Wed, 13 Jul 2022 05:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 05:59 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवाद का कारवां खत्म नहीं होने वाला है, जब तक कि सरकार कश्मीर के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करती है और पाकिस्तान से बातचीत कर इस मसले का हल का नहीं करती है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आतंकियों द्वारा सब-इंस्पेक्टर की हत्या की निंदा की और सरकार से उनके परिवार के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि आतंकवाद का कारवां खत्म नहीं होने वाला है, जब तक कि सरकार कश्मीर के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करती है और पाकिस्तान से बातचीत कर इस मसले का हल का नहीं करती है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'सब इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद की हत्या की मैं निंदा करता हूं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आतंकवाद खत्म होने वाला नहीं है। यह कारवां तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक हुकूमत यहां के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करेगी और पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) के साथ बातचीत कर हल नहीं ढूंढेंगी। उनके (भाजपा) मंत्री अक्सर बयान देते रहते हैं कि यह खत्म होगा, पर ऐसा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, जनसंख्या विस्फोट में एक समुदाय को टारगेट करने पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें विविधता को मजबूत करना चाहिए। विविधता से ही भारत एकजुट है। उन्होंने कश्मीर और तमिलनाडु में कोई समानता नहीं है। न भाषा, न मौसम, न संस्कृति, लेकिन साथ गरीबी दूर करने का संकल्प, बीमारियों, बदहाली को मिटाना और एकजुट और विकास करने के संकल्प ने देश के सभी राज्यों एक बंधन में जोड़ा हुआ है। इसे और मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
13 जुलाई में कश्मीर में मनाए जाने वाले शहीदी दिवस की छुट्टी को लेकर कहा कि मुझे बेहद अफसोस है कि सरकार ने शहीदी दिवस की छुट्टी बंद कर दी और जो लोग उन पर दुआ करने जाते हैं, उन्हें भी रोका गया है।