फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Enthusiasm of devotees at its peak for darshan of Baba Barfani in Srinagar

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह, चढ़ाई के साथ यात्रियों का जोश हाई

Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
सार

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मौसम निगरानी तंत्र को पूरी तरह हाईटेक है। घाटी के बदलते मिजाज और पहाड़ों पर होने वाली अचानक बारिश से यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड मिलकर रियल-टाइम की जानकारी प्रसारित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Enthusiasm of devotees at its peak for darshan of Baba Barfani in Srinagar
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। पहाड़ की चढ़ाई के साथ श्रद्धालुओं का जोश भी बढ़ता नजर आ रहा है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रविवार सुबह पहलगाम के नुनवान और बालटाल बेस कैंपों से अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। इस बीच रविवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 6721 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 291 वाहन शामिल रहे। ये शाम को बालटाल और पहलगाम पहुंच भी गए।

विज्ञापन


पूरी घाटी बम-बम भोले और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोषों से गूंज रही है। बालटाल और पहलगाम आधार शिविर में आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। बालटाल मार्ग से यात्री एक दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट भी रहे हैं। जम्मू में पहुंचे भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार के अनुसार अभूतपूर्व यात्रियों की भीड़ और नौ जुलाई तक के सभी स्लॉट फुल होने के कारण प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल एडवांस रजिस्ट्रेशन कार्ड वाले तीर्थयात्रियों को ही जम्मू से आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। बिना पंजीकरण पहुंचे श्रद्धालुओं को लखनपुर और जम्मू के टिकरी चेकपोस्ट पर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पल-पल प्रसारित की जा रही मौसम की जानकारी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मौसम निगरानी तंत्र को पूरी तरह हाईटेक है। घाटी के बदलते मिजाज और पहाड़ों पर होने वाली अचानक बारिश से यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड मिलकर रियल-टाइम की जानकारी प्रसारित कर रहे हैं।


जम्मू से इतने यात्री गए
बालटाल : 2590 यात्री
पहलगाम : 4131 यात्री
पुरुष : 4576
महिला : 1310
बच्चे : 22
साधु : 572
साध्वी : 154
कुल यात्री 6721

एसएसपी ने दिए यात्री सहायता के निर्देश
एसएसपी अनंतनाग अमोद अशोक नागपुरे ने नुनवान बेस कैंप में तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय तथा यात्रियों की सहायता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed