{"_id":"61d2efe0f0abbb6d2b070dea","slug":"encounter-broke-out-between-security-forces-and-terrorists-in-gasu-srinagar-one-terrorist-killed-search-operation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के गासु में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के गासु में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Mon, 03 Jan 2022 06:15 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मुठभेड़ में मार गिराया। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शालीमार इलाके के पास गासु में सोमवार की शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसकी शिनाख्त पाकिस्तान निवासी हमजा के रूप में हुई है। आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने टवीट कर बताया कि हमजा बांदीपोरा इलाके में हुई दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। उसके बाद वह हरवान इलाके में शिफ्ट हो गया था, और यहीं से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अभी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
#UPDATE | One terrorist neutralized in the encounter that broke out between security forces and terrorists at Gasu near the Shalimar area of Srinagar. Incriminating materials including arms & ammunition recovered. Search operation underway: J&K Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 3, 2022
वहीं, इससे पहले शालीमार इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मुठभेड़ में मार गिराया। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल था। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी।
सुबह ही अरनिया सेक्टर में मारा गया था घुसपैठिया
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था।
सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है।