फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Encounter breaks out in Shopian Baskuchan area today

Shopian Encounter: शोपियां में मुठभेड़, मारा गया लश्कर का आतंकी, AK 47 समेत हथियार बरामद

Sun, 02 Oct 2022 01:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 01:06 PM IST
सार

शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

विज्ञापन
Encounter breaks out in Shopian Baskuchan area today
मुठभेड़ के दौरान जवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोपियां जिले के इमामसाहिब इलाके के बसकुचन गांव में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से एक एके 47 राइफल, विस्फोटक सामग्री व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकी की पहचान बसकुचन के नौपोरा इलाके के नसीर अहमद भट के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से  बताया कि मारा गया आतंकी कई अपराधों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। वह आतंकवाद से जुड़े अपराधों में शामिल था।
विज्ञापन


शोपियां में सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ अतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर घर-घर तलाशी अभियन शुरू किया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में इस महीने आठ आतंकी ढेर

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में इस महीने हुई छह मुठभेड़ में आठ आतंकी मारे गए हैं। इस साल अब तक 153 दहशतगर्द मारे जा चुके हैं, जिसमें 35 पाकिस्तानी थे। इन मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद तथा लश्कर-ए-ताइबा को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed