{"_id":"66b47db00d52da48fe0f7945","slug":"election-commission-team-reached-srinagar-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: चुनाव आयोग की टीम पहुंची श्रीनगर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की कर रही समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: चुनाव आयोग की टीम पहुंची श्रीनगर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की कर रही समीक्षा
Thu, 08 Aug 2024 01:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:41 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा डॉ. सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज श्रीनगर पहुंचा। पहले दिन वीरवार को टीम कश्मीर आई है और चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा करेगी। राजनीतिक परामर्श के अलावा टीम विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार टीम का प्राथमिक उद्देश्य चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त को टीम सुबह करीब 11:30 बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। इससे पहले सुबह 9 बजे श्रीनगर में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेगी। टीम जम्मू में दोपहर करीब 1 बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक के बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। शाम करीब 4:30 बजे टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम के इस दौरे को जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों की समय सीमा और तौर-तरीके निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन