{"_id":"626c4a24af4cc84b3b246488","slug":"dulgate-attacked-by-stray-dogs-39-people-including-17-tourists-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: डलगेट पर आवारा कुत्तों का हमला, 17 पर्यटकों समेत 39 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: डलगेट पर आवारा कुत्तों का हमला, 17 पर्यटकों समेत 39 लोग घायल
Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर डल झील के गेट नंबर पांच पर शुक्रवार की शाम आवारा कुत्तों के हमले में 39 लोग घायल हो गए। इनमें 17 पर्यटक हैं। सभी घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम डलगेट के बुचवाड़ा इलाके में गेट नंबर पांच पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस बीच एसएमएचएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल 39 लोगों को शाम को इलाज के लिए यहां लाया गया था।
विज्ञापन