{"_id":"58c819764f1c1bb76032a89a","slug":"direct-bus-service-from-srinagar-to-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से नैनीताल को मिलेगी सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से नैनीताल को मिलेगी सीधी बस सेवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही श्रीनगर से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम का श्रीनगर रोडवेज बस डिपो यह बस सेवा शुरू करने जा रहा है। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो श्रीनगर से विभिन्न रूटों पर डिपो की 10 सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन सेवाओं का लाभ यात्रियों को बेहतर लाभ मिले,
इसके लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। डिपो के संचालन प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि श्रीनगर से कर्णप्रयाग-गैरसैण-द्वाराहाट-भवाली होते हुए नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। औपचारिकता पूरी होते ही एक सप्ताह के भीतर यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तम सिंह ने बताया कि बस डिपो से हर रोज सुबह छह बजे रवाना होगी। इसके अलावा श्रीनगर से गुड़गांव के लिए भी सीधी बस सेवा संचालन की योजना है। चालकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
श्रीनगर डिपो से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू
श्रीनगर। श्रीनगर रोडवेज डिपो से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। गत 11 मार्च से डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली, चंडीगढ़ एवं देहरादून की रोडवेज सेवाओं के लिए फिलहाल यह सेवा शुरू की गई है। इसके लिए यात्री रोडवेज डिपो के कैश काउंटर में एक दिन पहले से अपनी बुकिंग सुनिश्चित करा सकते हैं।
साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. यूटीसीऑनलाइन.यूके.जीवोवी.इन वेबसाइट पर अपना पासवर्ड व यूजर आईडी जनरेट कर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। रोडवेज डिपो के एकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि डिपो से संचालित हो रही दिल्ली, चंडीगढ़ एवं देहरादून सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।