{"_id":"696be690fc1458b69800248e","slug":"cyber-crime-elderly-couple-in-srinagar-duped-of-rs-48-lakh-through-digital-arrest-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: श्रीनगर में बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 48 लाख, कई दिनों तक बनाया मानसिक दबाव; धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: श्रीनगर में बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 48 लाख, कई दिनों तक बनाया मानसिक दबाव; धमकी दी
Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
सार
खुद को सीबीआई और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का अधिकारी बताकर जालसाजों ने दंपती पर मानसिक दबाव बनाया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक खाते फ्रीज करने व संपत्ति जब्त करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपती को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 48 लाख रुपये ठग लिए। खुद को सीबीआई और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का अधिकारी बताकर जालसाजों ने दंपती पर मानसिक दबाव बनाया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक खाते फ्रीज करने व संपत्ति जब्त करने की धमकी दी।
विज्ञापन
श्रीनगर निवासी दंपती को ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल से संपर्क किया था। आरोपियों ने कहा था कि उनका नाम एक बड़े वित्तीय घोटाले में आया है और इसकी जांच सीबीआई कर रही है। विश्वास जीतने के लिए अपराधियों ने सीबीआई और ट्राई के फर्जी आधिकारिक आदेश भी साझा किए।
विज्ञापन
भय और मानसिक दबाव बनाए रखने के लिए साइबर ठगों ने दंपती को कई दिनों तक चौबीसों घंटे वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में रखा। दंपती को घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया और उन्हें वॉशरूम जाने के दौरान भी वीडियो कॉल चालू रखने के लिए मजबूर किया गया। भारी मानसिक प्रताड़ना के बीच दंपती ने ठगों के अलग-अलग बैंक खातों में 48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इस संबंध में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर फॉर एक्सीलेंस क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल, वीडियो कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।