फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   crime

कुपवाड़ा में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक पटवारी को राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी को एक शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुपवाड़ा के हलका मुफलपोरा के पटवारी अब्दुल अजीज डार राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी देरी की रणनीति अपना रहा था और राजस्व रिकॉर्ड तैयार नहीं कर रहा, जो शिकायतकर्ता द्वारा हाल ही में खरीदी गई जमीन के लिए बिक्री विलेख के पंजीकरण के लिए आवश्यक था। शिकायतकर्ता ने 14 फरवरी को तहसील कार्यालय कुपवाड़ा में जीआर के रूप में 420 रुपए आवश्यक शुल्क भी जमा किया था। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि पटवारी पहले ही 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और राजस्व रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए और अधिक मांग कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि तत्काल एसीबी बारामुला में मामला किया गया। बाद में जाल बिछा कर पटवारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed