फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Couple arrested on charges of fraud and forgery.

धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 12 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested on charges of fraud and forgery.
jail

कोतवाली पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी और एससीएसटी एक्ट सहित कई अन्य आपराधिक धाराओं में आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर दंपति को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दंपति के खिलाफ अगस्त माह में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विजय कुमार हाल निवासी देहरादून ने श्रीनगर नागेश्वर गली निवासी ऋषिराज तोमर और उसकी पत्नी निशा तोमर के खिलाफ अगस्त माह में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विजय कुमार का आरोप था कि दंपति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से मकान पर कब्जा करने के साथ सामान भी चोरी किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन लाल आर्य मामले की विवेचना कर रहे थे। तीन माह की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ राजन लाल आर्य ने बताया कि विवेचना में दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed