फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Congress took out rally against BJP government

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली रैली

Tue, 17 Nov 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Congress took out rally against BJP government
श्रीनगर में बाइक रैली निकालते कांग्रेसी - फोटो : SHRINAGAR
कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने आंचल डेरी से श्रीनगर तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश सरकार को जन और रोजगार विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को रैली निकालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि पौने चार साल से भाजपा सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। सरकार के मुखिया के खिलाफ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच कराने का निर्णय दिया। यदि मुख्यमंत्री में जरा भी नैतिकता होती, तो वह त्यागपत्र दे देते। रैली में मनीष खंडूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवाड़ी, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनगर पूनम तिवाड़ी व लाल सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed