{"_id":"69be3a34a2494d92110fd645","slug":"cm-omar-said-eid-is-being-celebrated-at-a-time-when-the-clouds-of-war-loom-over-muslim-countries-uslim-cou-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के बाद सीएम उमर बोले: ऐसे समय में ईद मनाई जा रही जब मुस्लिम देशों पर छाए युद्ध के बादल, अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के बाद सीएम उमर बोले: ऐसे समय में ईद मनाई जा रही जब मुस्लिम देशों पर छाए युद्ध के बादल, अमन की दुआ
Sat, 21 Mar 2026 11:57 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर.
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर.
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:57 AM IST
सार
सीएम उमर ने ईद के मौके पर कहा कि यह ईद ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब कई मुस्लिम देशों पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम उमर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ईद के मौके पर हजरतबल में नमाज अदा करने के बाद उमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस बार ईद ऐसे समय में मनाई जा रही है जब कई मुस्लिम देशों पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने दुआ की कि अमरीका और इस्राइल द्वारा थोपी गई यह नाजायज जंग जल्द खत्म हो और दुनिया में अमन-शांति कायम हो।
विज्ञापन
उमर ने ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को बंद किए जाने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है, जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, इस मामले में जिम्मेदार एजेंसियों की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन