{"_id":"62a4f5b99cec1665be672551","slug":"civic-animities-shrinagar-news-jmu26172944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए आधार तैयार करने के लिए सुरक्षाबलों को उकसाने के उद्देश्य से की जा रही हैं टारगेट किल्लिंग्स: एलज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए आधार तैयार करने के लिए सुरक्षाबलों को उकसाने के उद्देश्य से की जा रही हैं टारगेट किल्लिंग्स: एलज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कहा कि हाल में हुई टारगेट किलिंग के जरिये अशांति फैलाने की कोशिश की गई। लेकिन एक बात जेहन में बैठा लीजिये शांति के बिना न तो विकास न ही समृद्धि संभव है। उन्होंने कहा, एक महिला शिक्षिका जो बच्चों को शिक्षा देती है, उनका जीवन बनाती है, उसे मार दिया जाता है। समाज इसकी निंदा नहीं करेगा, तो समझता हूं कि हम अपने कर्तव्य से पीछे हटेंगे।
एलजी ने कहा कि एक दीपक जब बुझने लगता है तो उसकी लौ तेज हो जाती है। वर्तमान में यही स्थिति यहां आतंकवाद की है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। जानबूझ कर लक्षित हत्याएं की जा रही हैं, ताकि पुलिस या अन्य सुरक्षाबलों की ओर से कोई गलती हो और लोग सड़कों पर उतर सकें। लेकिन, किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ठोस नीति है, ‘बेगुनाह को छेड़ो मत और गुनहगार को छोड़ो मत।’
एलजी ने कहा कि यह समय की आवश्यकता है कि आप सब आगे आएं और आतंकवाद के खात्मे में सुरक्षाबलों का साथ दें। एलजी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के अंत में जम्मू-कश्मीर के कर संग्रह में वृद्धि हुई। जीएसटी संग्रह में 24 प्रतिशत, उत्पाद शुल्क में 30 प्रतिशत, शुल्क में 56 प्रतिशत और 25.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। जम्मू कश्मीर सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बेच रहा है। हर जिले के चौबीसों घंटे विकास सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
वन अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद जंगलों में रहने वाले लोगों को स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को प्रतिनिधित्व देने से जनजातीय समुदाय से जुड़े लोगों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में काफी मदद मिलेगी। एलजी ने कुलगाम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी किया और कुलगाम में एक नए जनजातीय युवा छात्रावास की आधारशिला रखी।