{"_id":"5fff57708ebc3e31cb149d39","slug":"chillikalan-s-coldest-night-in-srinagar-minus-eight-degrees-after-eight-years-shrinagar-news-jmu226897827","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात, आठ साल बाद तापमान माइनस 7.8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात, आठ साल बाद तापमान माइनस 7.8 डिग्री
Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारामुला जिले के द्रुंग में ठंड के कारण जम गया झरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में मंगलवार को चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले आठ साल का सबसे कम है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से पाइपों में पानी जम गया है। डल झील समेत कई अन्य स्थिर जलाशयों पर बर्फ की घनी चादर है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। जम्मू समेत कई जिलों में हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार श्रीनगर में आठ साल के अंतराल में 14 जनवरी, 2012 को शहर का इतना ही सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा पूरी कश्मीर घाटी में भीषण ठंड है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
गुलमर्ग पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे एक रात पहले यह शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछले कई दिन से सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है।
विज्ञापन
दिन में हल्की धूप के बावजूद ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है। जम्मू में लोहड़ी पर दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 12.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 11.6, बटोत में 14.5, कटड़ा में 15.2 और भद्रवाह में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
चिल्ले कलां का दौर जारी
कश्मीर में इस समय चिल्ले कलां का दौर जारी है। कुल 40 दिन की इस अवधि में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड रहती है। चिल्ले कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन तक चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का दौर चलेगा।