फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Child Artists Touching the Heart.

मन को छू गया बाल कलाकारों का अभिनय

Mon, 27 Mar 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Child Artists Touching the Heart.
गढवाल विवि के चौरास परिसर आडीटोरियम में ईदगाह नाटक का मंचन करते बच्चे - फोटो : amar ujala

शान-ए-बचपन नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन प्रेमचंद की कहानी ‘ईदगाह’ पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। बाल कलाकारों के मार्मिक अभिनय ने दर्शकों का मनमोह लिया।

विज्ञापन

चौरास परिसर स्थित आडिटोरियम में आयोजित नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को गढ़वाल विवि की डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एससी बागड़ी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। आयोजन समिति के डा. संजय पांडे व डा. अजीत पंवार ने बताया कि मंगलवार को महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


नाटक का कथानक
श्रीनगर।
नाटक के कथानक के अनुसार नाटक का मुख्य पात्र हामिद अपनी दादी अमीना के साथ गांव में रहता है। हामिद के माता पिता की मौत हो चुकी होती है। दादी मजदूरी कर किसी तरह अपना और हामिद का पेट पाल रही है। ईद के मौके पर हामिद अपने दोस्तों के साथ मेले में जाता है। उसके दोस्त मेले में तरह तरह के खिलौने खरीदते हैं, लेकिन हामिद के पास केवल एक ही रुपया रहता है। हमीद जैसे ही खिलौना खरीदने की सोचता है लेकिन उसे याद आता है कि घर में चिमटा न होने के कारण रोटी सेकते समय अक्सर उसकी दादी का हाथ जल जाता है। हामिद इस एक रुपये से अपनी दादी के लिए चिमटा खरीद लेता है, जिसे देख हर दर्शक की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के पीछे-
नाटक का निर्देशन- उमंग खुगशाल व बृजमोहन

साउंड-          आशुतोष
लाइट-         अंजलि, प्रिया
मंच पर -     ध्रुव, शिवानी, आयुष, रोहित, सलौनी, अमन, ऋतिका, अनुष्का, घटाक्षी, दिव्यांशु, अभिषेक, राखी, निखिल, पंकज, प्रतिक्षा, साकेत, सोनम, कमलेश, शिवम,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed