Srinagar: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कृषि मेले का किया उद्घाटन, कहा- अमेरिका से ओपन डील से कश्मीर की खेती को खतरा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्कॉस्ट कश्मीर में गोंगुल कृषि मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक और नवाचार बेहद जरूरी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्कॉस्ट शालीमार में आयोजित गोंगुल कृषि मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन, मछली पालन, डेयरी और जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले के माध्यम से किसानों को तकनीक आधारित जैविक समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों में सुधार होगा। यह कृषि मेला 11वीं बार आयोजित किया जा रहा है और तीन दिनों के इस मेले में लाखों लोग आने की संभावना है।
उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ओपन ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस डील से सबसे ज्यादा नुकसान कश्मीर की खेती और ड्राई फ्रूट्स को होगा। उन्होंने किसानों को चेताया कि अमेरिका की क्वालिटी और तकनीक का मुकाबला करने के लिए नवाचार और आविष्कार की दिशा में कदम उठाना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कॉस्ट कश्मीर इस मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और किसानों को इसमें मदद मिल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.