{"_id":"6143b0248ebc3eb6257a0d57","slug":"central-government-ready-to-help-saffron-growers-at-every-level-dev-singh-chouhan-shrinagar-news-jmu2438012111","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार केसर उत्पादकों की हर स्तर पर मदद करने को तैयार: देवसिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार केसर उत्पादकों की हर स्तर पर मदद करने को तैयार: देवसिंह चौहान
विज्ञापन
पुलवामा। केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवसिंह चौहान ने वीरवार को पंपोर के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार केसर स्पाइस पार्क का दौरा कर प्रसंस्करण इकाई के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। मंत्री ने केसर पृथक्करण केंद्र के अलावा पार्क में ड्राइंग, ग्रेडिंग, पैकिंग और ई-नीलामी केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हर संभव मदद और सहयोग देने के लिए तैयार है. स्पाइस पार्क के अस्तित्व के साथ, उत्पादकों की केसर उत्पादन से होने वाली आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों को हर तरह की सुविधा और सहायता प्रदान करेगा जिससे हमारे किसानों का जीवन समृद्ध होगा।
चौहान ने फल उत्पादकों, एनआरएलएम लाभार्थियों, युवा, खेल, व्यापारी संघ, औद्योगिक इकाई धारकों सहित विभिन्न हितधारकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी मांगों को रखा और सार्वजनिक हित के कई अन्य मुद्दों को पेश किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों से भी बात की, जिन्होंने मंत्री के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्हें आश्वासन दिया गया कि सरकार इन प्रतिनिधिमंडलों की जायज मांगों को हल करने के लिए मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी।
चौहान ने कहा कि भारत सरकार पहले से ही लोगों के सामाजिक-आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख कार्यक्त्रस्मों पर काम कर रही है। कई नई योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं और समय की जरूरत है कि सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा की जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके, उन्होंने आगे जोर दिया।
निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क, श्री राहुल पांडे; उपायुक्त पुलवामा श्री बसीर उल हक चौधरी, संयुक्त निदेशक सूचना कश्मीर इनाम उल हक सिद्दीकी और अन्य संबंधित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।