Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Budgam Police Attached Head Office of Banned Organisation Tehreek-e-Hurriyat under UAPA

Tehreek-e-Hurriyat: आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय किया कुर्क

Wed, 01 Oct 2025 01:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 01 Oct 2025 01:31 PM IST
सार

बडगाम पुलिस ने यूएपीए की धारा 25 के तहत प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के हैदरपोरा स्थित तीन मंजिला मुख्यालय को जब्त कर दिया है। 

विज्ञापन
Budgam Police Attached Head Office of Banned Organisation Tehreek-e-Hurriyat under UAPA
तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय यूएपीए के तहत किया जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलगाववादी और आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय को रहमताबाद, हैदरपोरा में यूएपीए की धारा 25 के तहत जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

जब्त की गई संपत्ति में 1 कनाल 1 मरला जमीन पर स्थित तीन मंजिला इमारत शामिल है (खसरा नंबर 946, खतौनी नंबर 306), जो इस प्रतिबंधित संगठन के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। यह कार्रवाई बडगाम पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 08/2024 के तहत की गई है। साक्ष्यों और सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत इस संपत्ति को जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed