{"_id":"58a095464f1c1b5733d841a7","slug":"bjp-and-congress-supporters-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक भिड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी डागर गांव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। भाजपा प्रत्याशी समर्थकों का आरोप है कि उनकी रैली से वापस आ रहे वाहन चालक को कांग्रेस प्रत्याशी के सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे आक्रोशित भाजपा समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साएं समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी को को मौके पर बुलाकर माफी मांगने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
रविवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी और भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थक आपस में भिड़ गए। नैथानी जनसंपर्क के लिए अपने समर्थकों संग चौकी गांव में पहुंचे थे। उनके वाहन सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री की रैली से लौट रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थकों की वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़े करने को लेकर नैथानी के सुरक्षा कर्मी से बहस हो गई। भाजपा समर्थकों का कहना है कि इस बीच नैथानी के सुरक्षा कर्मी ने उनके ड्राइवर सुरेंद्र नेगी को थप्पड़ मार दिया। इससे भड़के भाजपा समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
वहीं नैथानी अपनी कार में सुरक्षा कर्मी के साथ चले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेगुलर पुलिस भी मौके को रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत करने में लगी हुई थी, लेकिन ग्रामीण प्रत्याशी को बुलाने और माफी मांगने की जिद पर अड़े थे। मौके पर मौजूद एसएसआई भाष्कर थपलियाल ने बताया कि ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन