फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla IED Found: IED recovered on Srinagar Baramulla highway traffic stopped bomb disposal team destroyed

Baramulla IED Found: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आईईडी बरामद, यातायात रोका गया, बम निरोधक दल ने किया नष्ट

Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 11:41 AM IST
सार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में कुट्टा मोड़ के पास सड़क के किनारे एक आईईडी का पता चला। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Baramulla IED Found: IED recovered on Srinagar Baramulla highway traffic stopped bomb disposal team destroyed
Baramulla IED Found - फोटो : सेना

विस्तार

सतर्क सुरक्षाबलों ने बारामुला-श्रीनगर हाईवे के किनारे बुधवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)बरामद कर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। विस्फोटक को निष्क्रिय किए जाने तक इस व्यस्तत्म हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों को निशाने बनाने की साजिश के तहत इसे सड़क के किनारे लगाया गया था। बताया जाता है कि श्रीनगर -बारामुला सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस राजमार्ग पर सैन्य वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को पट्टन इलाके के कुत्ता मोड़ के पास कुछ संदिग्ध वस्तु सड़क के किनारे नजर आई।  सेना की 29 आरआर सहित अन्य सुरक्षाबलों ने तत्काल स्निफर डॉग की मदद से इसका पता लगाया और आईईडी की जानकारी मिलते ही हाईवे पर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सेना के बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया। जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारी के मुताबिक राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर यातायात को रोक दिया गया था। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद बहाल कर दिया गया। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed