फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla Encounter between security forces and terrorists three terrorists killed on police cop martyred

Baramulla Encounter: बारामुला में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
सार

बारामुला में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए हैं वहीं एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है।

विज्ञापन
Baramulla Encounter between security forces and terrorists three terrorists killed on police cop martyred
Baramulla Encounter - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

कश्मीर संभाग के जिला बारामुला में बुधवार को  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराया है। इसके साथ ही एक पुलिसकर्मी शहीद होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन


इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस और 52 आरआर के सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। वे पिछले तीन से चार महीनों से इस इलाके में सक्रिय थे। सुरक्षाबल लगातार उन पर नजर बनाए हुए थे। इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।

विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। वहीं, कुलगाम में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। दोनों वारदातों में आतंकी भागने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Baramulla Encounter between security forces and terrorists three terrorists killed on police cop martyred
Baramulla Encounter - फोटो : साकिव नबी

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर किया हमला

श्रीनगर के सौरा के आंचार इलाके में अपनी आठ वर्षीय बेटी को ट्यूशन जाने के लिए छोड़ने घर से बाहर निकले एक पुलिसकर्मी पर आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दोनों घायल हो गए। अस्पताल में पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। यह इस महीने की तीसरी घटना है जिसमें तीन पुलिसकर्मी की आतंकियों ने हत्या कर दी। इससे पहले सात मई को आंचार इलाके के करीब आइवा पुल और 13 मई को पुलवामा में पुलिसकर्मी पर हमला किया गया है।

कुलगाम में ग्रेनेड हमला

वहीं, मंगलवार की शाम को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें तीन नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है ताकि आतंकियों को ढूंढ निकाला जाए।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने यारीपोरा में नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला करने के साथ ही फायरिंग भी की। हालांकि, ग्रेनेड निशाना चूकने की वजह से सड़क पर गिरकर फट गया। इससे वहां से गुजर रहे तीन नागरिक घायल हो गए। हमले के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे वे भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed