{"_id":"6358e5cc0d52f85d3b37f310","slug":"baramulla-encounter-at-wanseeran-taripora-area-between-security-forces-and-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baramulla Encounter: बारामुला में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना का जवान घायल, उतारे गए पैरा कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla Encounter: बारामुला में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना का जवान घायल, उतारे गए पैरा कमांडो
Wed, 26 Oct 2022 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:18 PM IST
सार
बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान जख्मी हो गया। दहशतगर्दों की तलाश में पैरा कमांडो उतरे गए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान जवान। (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सुल्तानपोरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। देर शाम तक इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन जारी था। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के लिए सेना के पैरा कमांडो भी उतारे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुल्तानपोरा के जंगलों में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शुरूआती फायरिंग में सेना का एक जवान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं आतंकियों के साथ करीब एक घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ जारी रही जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
उसके बाद जंगल क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। माना जा रहा है कि घने जंगलों का फायदा उठाते हुए आतंकी और भीतरी इलाके की ओर भाग निकले होंगे। उन्हें तलाशने के लिए पूरे जंगल क्षेत्र की घेराबंदी के लिए अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विलय दिवस: 5 हजार दुश्मन, 100 सैनिक, पांच दिन तक मैदान में डटे रहे बिग्रेडियर राजिंदर सिंह
सीमा पर और बढ़ी सतर्कता: पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट से बाहर आते ही बढ़ा खतरा, आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय