फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Bandipora, Village Nusso, Water Pipeline Broken

Srinagar News: नुस्सो गांव में क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन से लोग परेशान, जल्द मरम्मत की मांग

विज्ञापन
Bandipora, Village Nusso, Water Pipeline Broken
बांदीपोरा में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन। संवाद
बांदीपोरा। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नुस्सो गांव के निवासियों ने क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत की मांग की है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि कई महीनों से टूटी हुई पाइपलाइन के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन एक व्यस्त सड़क के किनारे खुली पड़ी है जिससे लगातार पानी रिस रहा है। इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है, खासकर सुबह और शाम के समय।
विज्ञापन

एक स्थानीय निवासी ने कहा, हमने कई बार अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। पाइपलाइन की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed