फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Attempt to disrupt G20: Pakistan sends quadcopter for the first time on LoC infiltration failed in Uri

जी20 को बाधित करने की कोशिश: एलओसी पर पाकिस्तान ने पहली बार भेजा क्वाडकॉप्टर, उड़ी में घुसपैठ विफल

Sun, 14 May 2023 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 14 May 2023 03:35 PM IST
सार

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एक क्वाडकॉप्टर उड़ाया गया और भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही सेना के जवानों ने फायरिंग कर इसे वापस खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Attempt to disrupt G20: Pakistan sends quadcopter for the first time on LoC infiltration failed in Uri
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलाें ने नाकाम कर दिया है। शनिवार तड़के आतंकवादियों ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के जरिये इस पार दाखिल होने की कोशिश की। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जी20 शिखर सम्मेलन को बाधित करने और घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। यह घुसपैठ इसी की कड़ी है।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एक क्वाडकॉप्टर उड़ाया गया और भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही सेना के जवानों ने फायरिंग कर इसे वापस खदेड़ दिया। इस सेक्टर में पहली बार ऐसी हरकत देखी गई है। इससे यह माना जा रहा है कि जम्मू संभाग से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के बाद अब पाकिस्तान उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर अपनी रणनीति में बदलाव ला रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान अक्सर आईबी के पास हथियारों समेत अन्य गोलाबारूद फेंकने के लिए क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन इस तरह की कोशिश अब उड़ी सेक्टर में भी सामने आई है। घाटी में सेना की कमान संभालने वाली 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने एक बयान में कहा कि उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को शनिवार सुबह सेना ने नाकाम कर दिया। हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह का नियंत्रण रेखा पार करने के प्रयास के दौरान सतर्क सैनिकों के साथ आमना-सामना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान

प्रवक्ता ने बताया कि घने जंगलों वाले इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों और सेना के बीच एलओसी के पास मुठभेड़ में सेना का जेसीओ भी घायल हुआ है, जिसे श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लेकिन जवान के घायल होने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed