{"_id":"611ec2118ebc3e7a0f569cc4","slug":"ashura-processions-taken-out-under-tight-security-in-some-areas-of-srinagar-shrinagar-news-jmu2418785166","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के कुछ इलाकों में कड़ी सुरक्षा में निकाला गया आशूरा का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के कुछ इलाकों में कड़ी सुरक्षा में निकाला गया आशूरा का जुलूस
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच 10वें मुहर्रम के दिन आशूरा के जुलूस कुछ इलाकों से निकाले गए। इनमें काफी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने भाग लिया। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के लाल चौक में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। पूरी घाटी में हिंसक प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शिया-सुन्नी समुदायों के बीच तनाव भरी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा माईसुमा, त्रालखुड, कोठीबाग, शहीद गंज और राम मुंशी बाग आदि इलाकों में पाबंदियां लागू की गई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी में श्रीनगर के आलमगिरी बाजार, बल्हामा, हारवन समेत लाल बाजार के इलाकों में आशूरा के जुलूस निकाले गए। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हंजीवीरा, पट्टन, मिगुड के अलावा कई अन्य इलाकों से भी मुहर्रम के जुलूस निकाले गए। दक्षिणी कश्मीर के त्राल, अवंतीपोरा, कुलगाम और मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाले।
आबि गुजर इलाके में जुलूस निकालने की कोशिश, हिरासत में लिए
आबि गुजर इलाके में कुछ लोगों ने पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन इन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं लद्दाख संभाग के कारगिल में अंजुमन ए जमीयत उल्लमा के बैन्नर तले भी शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।