फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Army Chief meets Lieutenant Governor in Leh; discusses re-employment of Agniveers.

Leh-Ladakh: लेह में सेना प्रमुख और उपराज्यपाल की अहम बैठक, अग्निवीरों के पुनर्नियोजन पर मंथन

Sat, 27 Jun 2026 11:08 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 27 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लेह में लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात कर नागरिक-सेना समन्वय, क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Army Chief meets Lieutenant Governor in Leh; discusses re-employment of Agniveers.
लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात करते थल सेना प्रमुख। - फोटो : एक्स

विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को लेह स्थित लोक निवास में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नागरिक-सेना सहयोग को और मजबूत करने तथा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाकर क्षेत्र के विकास को गति देने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन में अग्निवीरों के पुनर्नियोजन के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया तथा लद्दाख में शांति, स्थिरता और सतत विकास के लिए संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। इस बैठक ने केंद्र शासित प्रदेश के विकासात्मक और रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने में नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना के बीच निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विज्ञापन

लेह स्थित लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर का किया दौरा
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लेह स्थित लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने यूनिट के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, परिचालन क्षमताओं तथा रेजिमेंट के हालिया विकास कार्यों की समीक्षा की। दौरे के दौरान सेना प्रमुख को लद्दाख प्रशासन के साथ नागरिक-सेना सहयोग को मजबूत करने में रेजिमेंट की भूमिका की जानकारी दी गई। उन्होंने उन्नत मुटुप संग्रहालय का भी अवलोकन किया, जिसमें नवस्थापित चीफ्स कॉर्नर शामिल है। यह विशेष अनुभाग भारतीय थल सेना प्रमुखों की विरासत और योगदान को प्रदर्शित करता है। यह दौरा परिचालन तैयारियों को और मजबूत करने के साथ-साथ लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट की समृद्ध विरासत के संरक्षण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed